Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

मेरठ में दिनदहाड़े ई-रिक्शा की लूट, पुलिस ने पीड़ित को थाने से भगाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा लेकर लौट रहे युवक को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया और ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की मगर, थाने में मौजूद मुंशी ने पीड़ित को डरा धमका कर भगा दिया।

जानकारी के मुताबिक श्याम नगर निवासी हारून पुत्र स्व वली मोहम्मद शनिवार को दोपहर के समय ई-रिक्शा लेकर हापुड़ रोड स्थित से होकर ग्राम हाजीपुर जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात बदमाश ने जबरन ई-रिक्शा में बैठकर युवक के साथ गाली-गलौज की। ई-रिक्शा चालक के विरोध करने पर बदमाश ने मारपीट कर लोहे की रॉड से घायल कर दिया।

08 16

युवक लहू लुहान हालत में बेहोश हो गया। बदमाश ई-रिक्शा लूटकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक होश में आने के बाद तहरीर देने के लिए थाने पहुंचा जहां मुंशी ने पीड़ित को डरा धमका कर थाने से भगा दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही।

उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह का कहना है कि मामला मेरी संज्ञान में नहीं है अगर कोई ऐसा मामला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img