Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

रुड़की को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाया जाएगा: नूपुर वर्मा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने निगम कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 की दृष्टिगत अलग-अलग श्रेणी के कार्यों की जिम्मेदारी दी, जिसमें नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, स्वच्छता एप सिटीजन फीडबैक के लिए लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करना।

पॉलिथीन की रोकथाम के लिए आगे आना तथा उससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना, लोगों के घरों में सूखा एवं गीला कूड़ा अलग अलग कर कूड़ेदान में डालने हेतु प्रेरित करने आदि विषय पर चर्चा की गई।

नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि इस वर्ष नगर को उत्तराखंड में प्रथम लाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से तत्पर है। स्वच्छता एवं नगर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम अपने कार्यों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जो टीमें गठित की गई है, वह इस कार्य को पूरा करने के लिए संकल्पित है।

वहीं दूसरी ओर, नगर निगम रुड़की द्वारा प्रतिदिन रुड़की शहर के अलग-अलग वार्ड में पर्यावरण मित्रों द्वारा नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम रुड़की की नाला गैंग बहुत तेजी के साथ नालों की सफाई का कार्य कर रही है।

शहर में बने सभी छोटी व बड़ी नालियों का सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज सलेमपुर भूमिया खेड़ा, गणेशपुर, सोलानीपुरम मे बने बड़े व छोटे नालो की सफाई का कार्य किया गया। नालों में एकत्र कूड़े को निकालने का काम तेजी से करा गया। महापौर गौरव गोयल प्रतिदिन नालों की सफाई का निरीक्षण स्वयं करते हैं ताकि सफाई का कार्य पूर्ण रूप से हो उसमें कोई कमी ना रहे।

नगर निगम रुड़की जलभराव की समस्या से रुड़की शहर में शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही रुड़की को स्वच्छ व सुंदर बनाने के प्रयास में शहर वासियों से सहयोग की नगर निगम उम्मीद करता है। स्वच्छ रुड़की सुंदर रुड़की के सपने को साकार करने में रुड़की वासियों की अहम भूमिका रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img