Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

रोटरी क्लब रुड़की ने वैलेंटाइन डे कार्यक्रम का किया आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेज ने सिविल अस्पताल में भर्ती बीमार मरीजों के लिए वैलेंटाइन डे कार्यक्रम का आयोजन किया। मरीजों को कंबल, चाकलेट, गुब्बारे व भोजन वितरित कर खुशी का इजहार किया। रोटरी के सदस्य मरीजों विशेषकर बच्चों के साथ काफी समय बिताया हैं और उनके साथ खेले हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ कंसल रहे। उन्होंने रोटरी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष अपर गंगेज निधि शांडिल्य ने उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों ने भी हर्षोल्लास से भाग लिया। सभी ने प्यार और करुणा की वेलेंटाइन भावना का आनंद लिया।

21 12

कंबल मीना द्वारा दान किए गए, जो खुद घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं। रोटरी के अच्छे काम से प्रेरित हैं। कार्यक्रम सकारात्मकता का संदेश था। कार्यक्रम में रोटेरियन संजय सिंह, रोटेरियन कावेरी गुप्ता, रोटेरियन विजय अरोरा, अन्न आरती अरोरा, डा. रचित, डा. कमल एलएमओ, डा. दुर्गेश, डा. अर्चना उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img