Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में हुई लूट के 28 लाख यूपी पुलिस के दीवान के घर से बरामद

  • दिल्ली पुलिस की दबिश की भनक पाकर दीवान घर से हुआ फरार जनवाणी संवाददाता

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द/मेरठ: रविवार को दिल्ली पुलिस ने स्थानीय कस्बे में यूपी पुलिस के एक दीवान के मकान पर छापा मारकर दिल्ली में हुई करोड़ों की लूट में से 28 लाख रुपए बरामद किए हैं।दिल्ली पुलिस की भनक पाकर यूपी पुलिस का दीवान फरार हो गया।

रविवार को दिल्ली के कीर्ति नगर थाने की पुलिस दो गाड़ियों में सवार होकर स्थानीय कस्बा स्थित मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात हेड कास्टेबल बीर सिंह के मकान पर पहुंची। दिल्ली पुलिस की भनक पाकर दीवान बीर सिंह दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने मकान को चारो तरफ से घेरकर तलाशी ली तो दो थैलों में भरे करीब 28 लाख रुपए बरामद हुए। बताया गया है कि ये रुपए दिल्ली में हुई करोड़ों की लूट के हैं।

सूत्रों के अनुसार इस करोड़ों की लूट को दिल्ली की पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज किया था। पुलिस शातिर बदमाश सोहनबीर को साथ लेकर आई थी। पुलिस ने बताया कि यूपी पुलिस का दीवान बीर सिंह जो आजकल मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है उसकी बेटी की शादी शातिर बदमाश सोहनवीर सिंह के बेटे से हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश ने लूट की इस रकम को यहां छुपा दिया था। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी घटना को संज्ञान में लेकर जहां शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img