Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल: दो पक्षों में मारपीट, पथराव

  • कई घायल, सूचना पर पहुंचा सिविल लाइन सहित कई थानों का पुलिस फोर्स
  • सिविल लाइन क्षेत्र के हापुड़ अड्डा स्थित तांगा स्टैंड का है मामला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगलवार दोपहर मामूली बात को लेकर हापुड़ अड्डा चौराहे पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सिविल लाइन क्षेत्र के हापुड़ अड्डा स्थित तांगा स्टैंड पर मंगलवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने चौराहे पर पेंट और किराने की दुकान करने वाले अकरम पुत्र अब्दुल वहीद की दुकान से खंती लेकर डेयरी मालिक हाजी सईद द्वारा सड़क पर भैंस बांधने के लिए गाड़े गए खूंटों को उखाड़ डाला।

जिसके बाद हाजी सईद ने अपने साथियों के साथ अकरम की दुकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसके चलते पुलिस को हापुड़ अड्डे का ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने लाठियां फटकारते हुए सईद सहित कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। कई घंटो घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

उधर, एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ सिविल लाइन और नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सलमान और शारिक गैंग से जुड़े होने की बात सामने आए हैं। उसकी भी जांच की जा रही है।

दोनों पक्ष शारिक और सलमान गैंग के रिश्तेदार

हाजी सईद शारिक गैंग का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वहीं, अकरम भी सलमान गैंग का रिश्तेदार होने की बात सामने आए है। फिलहाल पुलिस दोनों की रिश्तेदारी की जांच पड़ताल कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img