Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे भारत का दौरा

  • ब्रिटिश विदेश मंत्री ट्रस भी आएंगी इंडिया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूक्रेन संकट के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इसी हफ्ते भारत यात्रा करेंगे। इससे पहले वे चीन के नेताओं से मुलाकात व बैठक करेंगे। लावरोव के एक अप्रैल को दिल्ली दौरे की उम्मीद है। इसी दौरान ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस भी भारत आएंगी।

लावरोव दिल्ली में विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। हालांकि रूसी विदेश मंत्री की यात्रा और अन्य बैठकों का एजेंडा अभी तय किया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्री लावरोव भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने से पहले चीन में अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। बीजिंग द्वारा आयोजित यह तीसरी ऐसी बैठक है। इसमें पाकिस्तान, ईरान, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के दूत शामिल होंगे।

भारत ने नहीं की रूस या पुतिन की खुली आलोचना

यूक्रेन संकट के बीच रूसी विदेश मंत्री लावरोव की भारत यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत उन देशों में शुमार है, जिन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सैन्य कार्रवाई का खुलेआम विरोध या आलोचना नहीं की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img