जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कतर में हिरासत में लिए गए 8 भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की है। यह जानकारी विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी है। इस दौरान उन्होंने लिखा है कि, इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार मामले को सर्वोच्च महत्व देती है।
https://x.com/ANI/status/1718846040215073007?s=20
परिवारों की चिंताओं और दर्द को पूरी तरह से साझा करती है। रेखांकित किया कि सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करना जारी रखेगी। इस संबंध में परिवारों के साथ निकटता से समन्वय करेगी।

