Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी और हिस्ट्रीशीटर शाहरुख को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा .315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

सीओ सदर प्रिया यादव के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार-मंगलवार की रात थानाध्यक्ष फतेहपुर पुलिस टीम के साथ रुड़की रोड पर गंगाली मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन व्यक्तियों की संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई।

इसके बाद आम के बाग की ओर भागने लगे और दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में कॉम्बिंग जारी है।गिरफ्तार शाहरुख फतेहपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और गोकशी समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह मुकदमा संख्या 226/2025 में भी वांछित था। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img