Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर का बेटा प्रिंस कुमार बना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक विजेता

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के प्रशिक्षक पॉपिन कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त गांव जगहेता नजीब निवासी प्रिंस कुमार ने दक्षिण एशियाई सीनियर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।यह प्रतियोगिता भारतीय एथलेटिक्स महासंघ एवं झारखंड राज्य प्रशासन के तत्वावधान में 24 से 26 अक्तूबर तक रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भारत सहित श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और मालदीव के शीर्ष एथलीटों ने भाग लिया।उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर के होनहार धावक प्रिंस कुमार ने 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मिनट 22.17 सेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।

इस जीत के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाल दिया।दूसरे स्थान पर श्रीलंका के विकनारा वक्ष को रजत पदक तथा तीसरे स्थान पर नेपाल के मुकेश बहादुर को कांस्य पदक मिला।प्रिंस कुमार की इस उपलब्धि से सहारनपुर जिला गौरवान्वित हुआ है। उनके कोच पॉपिन कुमार ने कहा कि प्रिंस की मेहनत, अनुशासन और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।इस ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, चो. ईश्वरपाल सिंह मुखिया, प्रो. संदीप गुप्ता, डा. अशोक कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा भगत जी, भूपेंद्र सिंह, अविनाश कुमार बिट्टू, मुस्तकीम अंसारी, जुली पुंडीर, हैदर चौधरी, सुमित चौधरी, मनीष कुमार, गौरव चौहान, आदेश कुमार, मनोज प्रजापति, मनोज कश्यप, और रुबिका नेगी सहित अनेक खिलाड़ियों और अधिकारियों ने प्रिंस को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img