Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

जानिए, सलमान खान ने साजिद खान को क्यों कहा डबल ढोलकी?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में सलमान खान ने घर के कई सदस्यों की क्लास लगाई। जहां एक तरफ सलमान खान ने सौंदर्या शर्मा को गौतम विज का असली चेहरा दिखाया तो वहीं दूसरी तरफ साजिद खान को भी आड़े हाथ लिया।

sajid

बिग बॉस 16 के घर में सलमान खान ने ये बात साफ कर दी है कि साजिद खान घरवालों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने साजिद खान को डबल ढोलकी बता दिया। इतना ही नहीं सलमान खान ने तो साजिद खान को शो से बाहर करने की धमकी तक दे डाली है।

बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में सलमान खान साजिद खान से पूछते दिखे कि साजिद खान आप शो में कर क्या रहे हैं। ये बात सुनकर साजिद खान ने बताया कि वो फिलहाल शांति से गेम खेल रहे हैं। सही समय आने पर वो सबको अपने पत्ते दिखा देंगे। ये बात सुनकर सलमान खान भड़क गए। सलमान खान ने साजिद खान से कहा कि इस शो में तुमको समय नहीं मिलेगा।

बिग बॉस के घर में दोगलापन और हिप्पोक्रेसी दिखाना बंद कर दो। वरना तुम अपनी ही वजह से शो से निकाले जाओगे। सलमान खान की तीखी बातें सुनकर साजिद खान की बोलती ही बंद हो गई।

इसी बीच लोगों ने साजिद खान पर एक बार फिर से निशाना साधना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार सलमान खान ने साजिद खान की डांट लगा ही दी। वो और भी ज्यादा गालियां खाने के लायक है। साजिद खान शो के सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट्स में से एक है। इसको शो से निकालकर बाहर करो।’

एक दूसरे यूजर ने लिखा, जिस तरह से साजिद खान गोरी नागोरी के साथ हरकतें कर रहा है, उसकी असलियत धीरे धीरे सामने आ रही है। सलमान खान को साजिद खान की और क्लास लगानी चाहिए। जबकि सलमान खान साजिद खान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पता नहीं अब तक उसे बाहर क्यों नहीं निकाला गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img