Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सलोनी भारती ने प्रथम व स्वेता शर्मा ने द्वितीय किया प्राप्त

  • कैच द रैन प्रोजेक्ट के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: नेहरू युवा केन्द्र, बिजनौर के तत्वाधान जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल के निर्देशानुसार नहटौर ब्लाक के अखेड़ा गांव के प्राथमिक विघालय में कैच द रैन प्रोजेक्ट के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सलोनी भारती ने प्रथम, स्वेता शर्मा ने द्वितीय एवं प्रियांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, विजेता प्रतिभागियों को शिल्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शीतल अध्यापिका एवं अन्य शिक्षक गण नरेन्द्र कुमार, मंशाराम, रामनाथ सिंह, वीर सिंह एवं आशारानी द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण की महती आवश्यकता एवं बारिश के जल का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। नरेन्द्र कुमार ने युवाओं को बारिश का जल संरक्षण के लिए विभिन्न पध्दतियों जैसे कि गड्डे बनाकर भूमिगत जल को रिचार्ज करना एवं घरों की छतों से पानी को सीधे टांके में ले जाकर उसे प्रयोग करना आदि से अवगत कराया।

सभी चित्रकला प्रतियोगिता प्रतिभागियों ने जल संरक्षण विषय पर विभिन्न चित्र बनाकर युवाओं को जल संरक्षण के लिए प्ररित किया। इस प्रतियोगिता में सलोनी भारती ने प्रथम, स्वेता शर्मा ने द्वितीय एवं प्रियांशू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में रितिक, दीपा शर्मा, हिमांशु, अर्जुन, हिंमांशु कुमार, चमन राठौर, आयुष कुमार, जतिन भारती, नवदीप भारती एवं कपिल कुमार ने प्रतिभाग किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img