जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कैराना लोकसभा से समाजवादी पार्टी की विजयी उम्मीदवार इकरा हसन ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान इकरा का कहना है कि,”मेरे भाई और मां के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें राजनीति से दूर कर दिया गया, उसी दौरान मैं राजनीति में शामिल हो गई। 2-3 साल मैं मैदान में थी। मेरे जैसे युवाओं को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए और अंदर से कुछ बदलाव लाना चाहिए और यही समय है। मैंने भी संघर्ष किया है लेकिन मैं अपने लोगों और निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूं।
#WATCH | Iqra Hasan, the Samajwadi Party’s winning candidate from Kairana Lok Sabha, says, ” Fake case was registered against my brother and mother and distanced them from politics, during that time I joined the politics…2-3 years I was on field…young people like me to enter… pic.twitter.com/2pO7ZVeQVG
— ANI (@ANI) June 6, 2024
बता दें कि, इकरा हसन समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और सांसद दिवंगत मुनव्वर हसन की बेटी हैं और उनके भाई नाहिद हसन तीन बार विधायक हैं, उन्होंने जेल से चुनाव लड़ते हुए 2022 में कैराना विधानसभा सीट से चुनाव जीता है।

