Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

समर सिंह ने कुबूली आकांक्षा से रिश्ते की बात

जनवाणी ब्यूरो |

वाराणसी: जिले की सारनाथ स्थित एक होटल में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिलीं थीं। अभिनेत्री की मौत संदिग्ध बताते हुए परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें यह खुलासा हुआ कि समर सिंह और आकांक्षा करीब 20 महीने तक एक दूसरे के करीब रहे।

आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। समर बीते गुरुवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर है और संजय जिला जेल में है।

पुलिस की पूछताछ में दूसरे दिन समर सिंह ने बताया कि उसकी और आकांक्षा की पहली मुलाकात जौनपुर में जनवरी 2021 में हुई थी। आकांक्षा ने उसके साथ भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम करने की इच्छा जताई तो वह तैयार हो गया। दोनों ने तकरीबन 23 म्यूजिक एलबम में साथ काम किया।

समर सिंह ने पुलिस से कहा कि उसकी ओर से मानसिक या मौखिक रूप से कभी कोई ऐसी बात नहीं की गई, जिससे कि आकांक्षा को ठेस पहुंचती। फिलहाल, समर सिंह से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे 17 अप्रैल की शाम जिला जेल में दाखिल किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img