- ग्रामवासियों ने जिला पंचायत चुनाव में भरपूर सहयोग देने का किया वादा
जनवाणी संवाददाता |
राजा का ताजपुर: संजय चौहान का धींगरपुर आसराखेड़ा के ग्रामवासियो ने भव्य स्वागत किया। साथ ही आगामी जिला पंचायत चुनाव में भरपूर सहयोग देने का वादा किया।
क्षेत्र के गांव धींगरपुर आसराखेड़ा में संजय चौहान का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संजय चौहान ने कहा कि वह 2007 से जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन दो बार से सीट रिजर्व होने के कारण चुनाव नहीं लड़ सके।
उनका मकसद विकास करना व आपसी भाईचारा कायम करना है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से पिछले 14 वर्षों से आपकी सेवा में लगा हूं और सदैव सेवा करता रहूंगा।
इस दौरान स्वागत करने वालों में राहुल सैनी, सौरभ कुमार, अर्जुन सिंह, ब्रहृमपाल सिंह, सोनू सैनी, दानिश अली, बबलू सैनी, बंटी सैनी, विकास पाल, रमन सिंह, विनीत कुमार, मोनू सैनी, गौरव कुमार, सोमपाल सिंह, योगेंद्रपाल सिंह, योगेश पाल, रिंकू सैनी, नवनीत कौशिक व अनुज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

