Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पांसा फेंकने में माहिर सारा अली खान

CINEWANI


एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में कनेक्ट एफएम से बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘आशिकी 3’ में काम करने की इच्छा जताते हुए कहा है कि यदि उन्हें एक बार फिर इस क्यूट कार्तिक के साथ रोमांस करने का अवसर मिलता है तो वह अपने आपको खुशनसीब महसूस करेंगी। सारा अली खान इन दिनों अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की शूटिंग कर रही हैं और खास बात यह है कि ‘आशिकी 3’ के लिए कार्तिक आर्यन को अनुराग बसु ही डायरेक्ट करने वाले हैं ।

फिल्म के लिए कार्तिक के अपोजिट अभी तक फीमेल लीड फाइनल नहीं हुई हैं। इस तरह से देखा जाए तो एक तरह से सारा ने अनुराग बसु को इशारा दिया है कि यदि वह चाहें तो सारा को, ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कास्ट कर सकते हैं। सारा का कहना है कि हालांकि अभी तक उन्हें ‘आशिकी 3’ का आफर नहीं मिला है लेकिन अगर उन्हें फिल्म आफर की जाती है तो यकीनन उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

फिल्म ‘लव आज कल 2’ की शूटिंग के दौरान कार्तिक के साथ काम करते हुए सारा को पहली बार लगा था कि उन्होंने अपने दिल पर आपा खो दिया है। ‘काफी विद करण’ में सारा अली खान ने करण जौहर के सामने स्वीकार भी किया था कि उनके और कार्तिक आर्यन के बीच कुछ-कुछ था लेकिन फिर पता नहीं अचानक क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए। हाल ही में सारा अली खान की फिल्म ‘गैसलाइट’ रिलीज हुई है। अब उनकी आने वाली फिल्मों में ‘मेट्रो इन दिनों’, लक्ष्मईण उतेकर की अनटाइटल्डन फिल्मॉ और ‘ए वतन मेरे वतन’ प्रमुख हैं ।

इन फिल्मों की शूटिंग वह खत्म कर चुकी हैं। ‘मेट्रो इन दिनों’ में सारा अली खान, आदित्य राय कपूर, के साथ नजर आएंगी जिनका ‘द नाइट मैनेजर’ के बाद काफी अधिक क्रेज है और फैंस को उनकी अगली फिल्मि का इंतजार है। इस फिल्म में सारा अली खान और आदित्य राय कपूर के साथ अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी नजर आएंगे। सारा अली खान इन दिनों जगन शक्ति की एक अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा ‘मर्डर मुबारक’ की शूटिंग में बिजी हैं । सारा ने जो पांसा फेंका है, उसके बाद साफ नजर आ रहा है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्दी ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के अपोजिट उनके नाम की घोषणा हो सकती है।

‘आशिकी’ में राहुल राय ने लीड रोल प्ले किया था, उसके बाद उसके सीक्वशल ‘आशिकी 2’ में आदित्य राय कपूर मेन रोल में थे। वहीं ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन का नाम लीड एक्टर के तौर पर फाइनल होने के बाद उनके फैंस काफी उत्सारहित हैं। ‘आशिकी 3’ को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे और अनुराग बसु इसे डायरेक्ट करेंगे।

एक ओर जहां कार्तिक, अनुराग बसु के साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं वहीं दूसरी ओर अनुराग ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक के बारे में बात करते हुए कहा है कि यह कार्तिक आर्यन के साथ मेरा पहला प्रोजेक्ट है जो अपनी कड़ी मेहनत, और काम के प्रति डेडिकेशन के लिए जाने जाते हैं और रियली में इस नौजवान एक्टर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img