Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र जीते 11 स्वर्ण पदक

जनवाणी संवाददाता |

शामली : सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलिज शामली के एथलीटों ने विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण पदक जीते हैं। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इंर कॉलिज मुजफ्फरनगर में विद्या भारती की विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गयी |

जिसमें शामली के 20 छाऋों ने प्रतिभाग किया। लम्बी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, दौड की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में अभिमन्यु, वाशु, साहिल, अनन्त, नाहिद, कुश, रोहित, योगेश, अतुल, संगम, निहार, ओम तरार सहित विद्यालय के 11 छात्रों ने स्वर्ण पदक, चार रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक जीतकर अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विभाग स्तर पर विद्यालय का परचम लहरा दिया।

विजयी छात्रों एवं कोच नितिन कुमार का विद्यालय आगमन पर मेडल पहनाकर सामूहिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने विजयी छात्रों शुभकानाएं देते हुए सितम्बर माह में आयोजित होने वाली प्रान्तीय प्रतियोगिता हेतु कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img