Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से मनायी गयी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती

  • ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया गया लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जन्म दिवस को ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता और खण्डता की शपथ भी दिलायी।

जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के अवसर पर शपथ दिलाते हुए कहा “मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प लेता हूं“।

इसके अतिरिक्त जिले के अन्य सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थान, स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यालयों में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img