Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड, 21 साल बाद भारत में आया ताज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2021 की विजेता रहीं अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक समारोह में मुंबई के कौशल को ताज पहनाया।

इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। इसकी जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी। पेज पर सरगम की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ”लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 21 साल बाद ताज हमारे पास वापस आ गया है।”

समारोह के बाद एक वीडियो में जम्मू-कश्मीर की रहने वाली मिसेज वर्ल्ड ने कहा, “हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।”साल 2001 में मिसेज इंडिया का ताज भारत लाने वाली अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर भी सरगम की इस जीत पर खुश नजर आईं। उन्होंने सरगम को टैग करते हुए लिखा, ”हार्दिक बधाई सरगम कौशल इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हूं ..21 साल बाद ताज वापस आया है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img