- मां अंबा कॉलेज में पांच दिनी स्काउट शिविर शुरू
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: ग्वालीखेडा के मां अंबा बालिका डिग्री कालेज में सोमवार को बीएड व बीटीसी की छात्राओं के पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड मेरठ मंडल के तत्वाधान में शिविर का शुभारंभ शाखा प्रबंधक केनरा बैंक पीयूष श्रीवास्तव ने स्काउट ध्वज का आरोहण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउटिंग वह संस्था है जिसके द्वारा छात्र छात्राओं में अनुशासन व देश सेवा की भावना का विकास होता है। इस अवसर छात्राओं ने स्काउट गतिविधियों के साथ ध्वज को सलामी दी।
हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड के मंडल प्रभारी सचिन शर्मा ने छात्राओं को ध्वज ज्ञान, तालियों का ज्ञान व स्काउट एंड गाइड के इतिहास व उद्देश्य की जानकारी दी। संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने छात्राओं से शिविर में कराई जाने वाली क्रियाओं को ध्यान से सीखने का आवाहन करते हुये मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया।
शिविर में 125 बीएड, बीटीसी छात्राओं ने स्काउट की क्रियाएं सीखी। महासचिव डॉ, रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाना, डॉ गीता, डॉ. शाबरा, डॉ. संजीव, डॉ. सचिन, डॉ. अमित सौलंकी, पूजा, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

