Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एसडीएम ने किया खादर क्षेत्र में गंगा के तटबंध का निरीक्षण

  • राजस्व विभाग की टीम क्षतिग्रस्त तटबंध पर रखे विशेष निगरानी
  • बाढ़ से पहले क्षतिग्रस्त तटबंध किए जाए दुरुस्त: एसडीएम

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एसडीएम मवाना ने लेखपालों की टीम के साथ खादर क्षेत्र में गंगा के तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने क्षतिग्रस्त तटबंध को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बुधवार को एसडीएम अखिलेश यादव ने राजस्व विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम, शेरपुर नई बस्ती, सिरजोपुर आदि गांव के समीप गंगा के कच्चे तटबंध का निरीक्षण किया।

जिसमें उन्हें फतेहपुर प्रेम से शेरपुर नई बस्ती के बीच गंगा का तटबंध क्षतिग्रस्त मिला। जिस तटबंध को दुरुस्त करने के लिए पिछले कई दिनों से कारसेवक प्रयास कर रहे थे। कार सेवा के माध्यम से क्षतिग्रस्त तटबंध को कई स्थानों से दुरुस्त किया गया है। एसडीएम अखिलेश यादव ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की इसके साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त तटबंध को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ताकि गंगा का जल स्तर बढ़ने पर तटबंध को टूटने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। कभी भी गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। फिलहाल गंगा का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक के आसपास चल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद राजस्व विभाग की टीम को क्षतिग्रस्त तटबंध पर विशेष नजर रखकर निगरानी करने की बात कही।

साथ ही कहा कि गंगा के बढ़ते जलस्तर की रिपोर्ट तुरंत उन्हें दी जाए। एसडीम अखिलेश यादव ने कहा कि गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी फतेहपुर प्रेम तटबंध पर पहुंचेंगे और तटबंध को दुरुस्त करने का कार्य करेंगे। जिससे आने वाले दिनों में बड़े जलस्तर से तटबंध को टूटने से आसानी से बचा जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img