Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

परविंद्र का एनआरएमयू शामली का सचिव बनना तय

  • 16 सदस्यों के साथ विजेता रहे परविंद्र कुमार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) शाखा शामली के चुनाव में परविंद्र कुमार पक्ष के 16 सदस्य विजयी रहे और उनके प्रतिद्वंदी अजीत सिंह ने सिर्फ पांच सदस्यों के साथ संतोष किया। इन चुने हुए सदस्यों में अध्यक्ष समेत सभी पदों का चुनाव कार्यक्रम बागपत स्टेशन पर किया जाएगा।

नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन नई दिल्ली के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा के आदेश पर एनआरएमयू शाखा शामली का चुनाव शामली रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुआ। नई दिल्ली शाखा के उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सुभाषचंद शर्मा की निगानी में चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया गया।

जिसमें परविन्द्र पक्ष के प्रतिनिधियों ने भारी मतों से विजयी प्राप्त की। जबकि विपक्ष से अजीत सिंह सिर्फ स्वयं चार मत ही हासिल कर सके। परविंद्र कुमार पक्ष से प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, बबली, शिवलाल, मौ. अब्बास, प्रविन्द्र कुमार, सुनील उज्जवल, रवि यादव, सुदेश पाल, संजीव चौहान, पुष्पेंद्र कुमार, रामसिंह, ब्रिजेश कुमारी, रिजवान, नरेश गौतम विजयी रहे।

जबकि अजीत सिंह पक्ष से अर्जुन, पवन कुमार, सुधीर शर्मा व मोनू विजयी हुए। परविंद्र कुमार ने बताया कि एनआरएमयू शाखा शामली के अंतर्गत नोली से टपरी तक का क्षेत्र आता है। इन चुने हुए सदस्यों में से अध्यक्ष समेत बाकी पदों का चयन आठ फरवरी को बागपत रोड स्टेशन पर होगा। विजयी सदस्यों में खुशी का माहौल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img