जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खालापार क्षेत्र से चार टाइम बम के साथ गिरफ्तार किए गए जावेद के तार आतंकवाद से भी जुड़े हो सकते हैं। एसटीएफ की टीम इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। अगर गिरफ्तार किए गए जावेद के तार आतंकवाद से जुड़े मिले तो एक बड़े षड्यंत्र का खुलासा हो सकता है।
देवबंद से कई बार पकड़े जा चुके संदिग्ध आतंकी
सहारनपुर जिले के देवबंद से भी कई बार संदिग्ध आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। इसी के चलते देवबंद को लेकर एसटीएफ की टीम अलर्ट रहती है। कोई भी सूचना मिलते ही यहां पर छापामारी शुरू हो जाती है।


