- बाइक पर तीन का बैठना, कान पर लीड लगाना, 7000 को पड़ा भारी
- वर्ष 2022 में तीन सवारी पर हुआ 6249 का चालान
- मोबाइल पर बात करना या संगीत सुनना 969 लोगों को लगी चपत
- ट्रिपल राइडिंग पर एक हजार का जुर्माना
- बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना, एक हजार रुपये जुर्माना
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ट्रैफिक विभाग के कायदे कानून लोगों की सुरक्षा के लिहाज से बनाये गये हैं, लेकिन लोग हैं कि विभाग के नियम को ताक पर रखकर अपने जीवन की सुरक्षा को खतरे में डालने का प्रयास करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बाइक पर तीन बैठकर, कान पर मोबाइल लगाकर सैर सपाटे के लिए निकले हजारों लोगों को ट्रैफिक पुलिस का सामना करना पड़ता है।

ऐसे लोगों पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान की कार्रवाई कर लाखों रु पये वसूली की। कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा। हालांकि बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना मौत को दावत देना है। इससे अपनी जान को खतरा बराबर बना रहता है। इससे इतर युवाओं में मोबाइल पर बातें करना यह क्रेज आम हो चला है, लेकिन यह युवओं के लिए किसी बड़े खतरे की घंटी से कम नहीं है।
ट्रैफिक पुलिस के पास भारी भरकम फोर्स होने के बावजूद लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने से बिल्कुल नहीं घबराते। आये दिन सड़कोें पर बाइक पर तीन सवारी को बैठे तेज चलाते हुए देखा जा सकता है। ऐसे वाहन चालकों को अपनी व दूसरों की सुरक्षा का तनिक भी ख्याल नहीं आता। बाइक पर तीन सवारी बैठकर चलने पर सड़कों पर दुर्घटनाओं को अंदेशा बना रहता है।
बाइक पर तीन सवारी के चलते सड़क हादसों में कई लोगों की जाने गर्इं। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। टैÑफि क पुलिस वर्षपर्यन्त ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कई चेतावनी दिशा निर्देश भी जारी करती रहती है, लेकिन फिर भी ऐसे वाहन चालक इन नियम कायदों को नजरअंदाज कर सड़कों पर निकल पड़ते हैं। बाइक पर लोगों को कान पर मोबाइल व लीड लगाकर गीत संगीत सुन बातें करते हुए चलते देखा जा सकता है।

कई दुपहिया वाहन चालक तो कान पर मोबाइल लगाकर सड़कों के बीचों बीच चलते हुए अपनी जान जोखिम डालने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते हैं। बाइक पर मोबाइल पर बातें करते हुए तमाम लोगों को देखा जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 969 चालकों के प्रति भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर लाखों रुपये की वसूली की। वहीं, ट्रिपल राइडिंग में भी वर्ष 2022 में 6249 लोगों से लाखों रुपये का शमन शुल्क वसूला।
ट्रैफिक पुलिस लगातार नवम्बर माह में सड़कों पर नियम विरुद्ध चलने वालों को ट्रैफिक का पालन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करती रही, लेकिन फिर भी लोग लगातार नियमों का उल्लघंन करते देखे जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने तीन सवारी चलने व बाइक पर मोबाइल पर बात करने पर वर्ष 2023 में ऐसे चालकों पर सख्ती करने के मूड में है। आगामी वर्ष 2023 से ट्रैफिक पुलिस ऐसे चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
तीन सवारी पर माहवार चालान
माह मोबाइल फोन पर बात करने या अन्य उपकरण का इस्तेमाल करने पर हुए चालान
जनवरी में 235 जनवरी में 46
फरवरी में 257 फरवरी में 51
मार्च में 710 मार्च में 170
अपै्रल में 833 अपै्रल में 142
मई में 930 मई में 152
जून में 549 जून में 92
जुलाई में 481 जुलाई में 68
अगस्त में 496 अगस्त में 67
सितम्बर में 453 सितम्बर में 67
अक्टूबर में 566 अक्टूबर में 38
नवम्बर में 571 नवम्बर में 37
दिसम्बर में 162 दिसम्बर में 39

