Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

नकली तेल की मंडी में फिर छापेमारी

  • आपूर्ति निरीक्षक ने शाहजहांपुर में जब्त किया डीजल-पेट्रोल
  • भाजपा का मंडलाध्यक्ष बताया जा रहा आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: शाहजहांपुर में नकली डीजल-पेट्रोल बेचे जाने की सूचना पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को छापामारी कर दी। टीम ने मौके से बरामद 35 लीटर डीजल पेट्रोल को जब्त कर लिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जब्त तेल को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

खाद्य आपूर्ति विभाग को काफी दिनों से शाहजहांपुर में नकली डीजल-पेट्रोल बिक्री की सूचना मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार ने टीम के साथ नित्यानंदपुर मार्ग स्थित फैजी खान की दुकान पर छापेमारी कर मौके से बरामद 30 लीटर डीजल और पांच लीटर पेट्रोल जब्त कर लिया। फैजी खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडलाध्यक्ष बताया जा रहा है।

आपूर्ति निरीक्षक का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब्त तेल को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। कस्बा शाहजहांपुर में अवैध ढंग से नकली डीजल-पेट्रोल बिक्री का यह नया मामला नही। बल्कि यहां लगभग तीन दशक से नकली तेल का अवैध धंधा खुल्लम-खुल्ला चल रहा है।

05 26

सड़क किनारे खोखों पर रखीं नकली पेट्रोल की बोतलें आपूर्ति विभाग का मुंह चिढ़ाती प्रतीत होती हैं। यहां नकली तेल के दर्जनों धंधेबाज हैं। जिनके पास हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल स्टोक रखा रहता है। जिससे हर वक्त बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

लग गई थी भयंकर आग

करीब 10 वर्ष पूर्व शाहजहांपुर में नकली तेल के तत्कालीन बड़े कारोबारी मुजीब के यहां तेल गोदाम में बीड़ी जलाते समय आग लग गई थी। जिससे न सिर्फ मुजीब का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ बल्कि आसपास के दुकानों में रखा माल भी राख हो गया था। सड़क किनारे खड़ा गुलमोहर का हरा पेड़ भी जला था। इस भयानक हादसे के दौरान आग की लपटों में घिरे मुजीब के दो बेटों ने दुकान से सटे नाले में कूदकर जान बचाई थी।

उसी दरम्यान दूसरे तेल कारोबारी मुन्ने के खोखे में रखे पेट्रोल में आग लग गई थी। जिसमें मुन्ने काफी झुलसा था। दरअसल, मुन्ने गढ़ रोड पर लकड़ी के खोखे में डीजल-पेट्रोल का अवैध धंधा करता था। महलवाला रोड पर तेल व्यापारी टोनी की दुकान में भी आग लग गई थी। जिसमें काफी नुकसान हुआ था। बहरहाल इसके बावजूद शाहजहांपुर में नकली तेल का धंधा जारी है।

पुलिस पर भी लगे आरोप

नकली तेल के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य आपूर्ति टीम के अलावा स्थानीय पुलिस ने भी पूर्व में कई बार छापेमारी कर तेल जब्त किया, लेकिन तेल कारोबार नही रुका। बल्कि पुलिस पर तेल कारोबारियों से सेटिंग के आरोप लगते रहे। यक्षप्रश्न शाहजहांपुर में अवैध तेल के धंधे पर ब्रेक लग पाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img