Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

छात्र-छात्राओं का कैम्पस प्लेसमेंट में चयन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज में हैदराबाद की प्रतिष्ठित पैन इण्डिया कम्पनी बैन फ्रैंकलिन श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों यथा-एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीजेएमसी, बीटेक, बीएससी, फामेर्सी आदि के सभी संकायों के विद्यार्थियों के चयन को संस्थान में आयी।

कम्पनी प्रतिनिधि सुमन मोहिलनोबिष, रीजनल हैड, शशांक, एरिया सेल्स मैनेजर, विक्रम वर्मा, ट्रेनिंग मैनेजर एवं अक्षय ने सम्पूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव को एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित किया। संस्थान के निदेशक डा. आलोक गुप्ता, डीन एकेडेमिक्स डा. सुचित्रा त्यागी एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि विक्रम वर्मा ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियों को कम्पनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी का मुख्य कार्य विभिन्न प्रकार के आईवियर प्रदान करने के उद्देश्य से आप्टिकल स्टोर की एक श्रृंखला का संचालन करना। कम्पनी डिजाइनर फे्रम, धूप का चश्मा, कॉन्टेक्ट लेंस और उन्नत चश्मा लेंस सहित उत्पादों की एक श्रृंखला पेश करती है, जिससे व्यक्तियों को अपनी दृष्टि सम्बन्धी समस्याओं में सुधार करने में मदद मिलती है। प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को दो चरणों मे विभाजित किया गया। प्रथम चरण में ग्रुप डिस्कशन एवं अंतिम चरण में सेल्स राउण्ड साक्षत्कार का आयोजन किया गया।

इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप आॅफ कॉलेजेज के 115 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये जिसमें से 65 छात्र/छात्राऐं अन्तिम चरण के लिये चयनित हुये जिनमें से द्वितीय चरण में चयनित 21 छात्रों को कम्पनी द्वारा 3.5 एलपीए तक के वेतन का आफर लैटर प्रदान किया गया। चयनित छात्रों में एमबीए के आकाश धीमान, नौशाद, बीएससी से मनु त्यागी, मन्टू कुमार, बीटेक से रितिक, राहुल एवं साक्षी आदि रहे।

कार्यक्रम का संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल रघुवंशी, मौ. यूसुफ, सचिन कुमार, बीटेक एवं बीएससी पाठ्यक्रमों के सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img