Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

स्वरोजगार प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर और स्वलंबी बने दिव्यांग भाई: सदर विधायक

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: तराई एनवायरमेंट अवेयरनेस समिति द्वारा आयोजित कौशल एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण दिव्यांग जनों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा , कौशल एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त कर दिव्यांग भाई आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनेंगे , उक्त बात सदर विधायक पलटू राम ने दिव्यांगजन कौशल स्वरोजगार प्रशिक्षण धुसाह उत्तरी कार्यालय पर मसाला निर्माण कार्यशाला उद्घाटन समारोह में कहा, तराई एनवायरमेंट अवेयरनेस समिति एवं सहयोगी संस्था गिफ्ट ए बेल्ड के सहयोग से धुसाह उत्तरी में उक्त कार्यक्रम सितंबर 2022 में 50 दिव्यांगजनो को चयनित कर उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, दिव्यांग जनों को आधुनिक मशीनों द्वारा मसाला निर्माण जैसे हल्दी ,धनिया, मिर्चा एवं अन्य मसाला के निर्माण के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह प्रशिक्षण प्राप्त कर एक उद्यमी के रूप में उनकी पहचान बनेगी, उन्हें बाजार मार्केटिंग के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह समाज में स्वावलंबी एवं सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकेंगे, सदर विधायक पलटू राम ने दिव्यांगजनों को आज के इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही इस परियोजना को धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि हम सदैव आप सभी दिव्यांग जनों के साथ हैं,
गिफ्टएबल्ड भरत नाईक ने बताया कि गिफ्टएबल्ड संस्था बलरामपुर जनपद में दिव्यांग जनों के साथ कार्य कर रही है जिन्हें सिलाई प्रशिक्षण ,सॉफ्ट टॉय प्रशिक्षण संचालित किए जा रहे हैं उन्होंने संस्था को धन्यवाद भी दिया और दिव्यांग जनों  प्रशिक्षण के माध्यम के द्वारा दिव्यांग जनों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे एवं उनके आजीविका क्षमता वर्धन भी होगा और वह स्वरोजगार करके एक सफल उद्यमी के रूप में उनकी पहचान बनेगी, इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता , उपाध्यक्ष विजेन्द्र तिवारी , जिला सचिव संदीप ,गिफ्टएबल्ड से भरत नाईक , अतुल , तराई एनवायरमेंट अवेयरनेस समिति के संस्था सचिव अजय कुमार मिश्र , प्रोजेक्ट मैनेजर अनिमेष , पूर्व चेयरमैन कासिम अली ,फील्ड कोडिनेटर मनोज कुमार तिवारी एमआईएस विष्णु कुमार श्रीवास्तव कम्युनिटी मोबिलाइजर पल्लवी, विशाल शालिनी ,आलोक, अकाउंटेंट जयेंद्र मिश्र , ममता, कमला, सरोज, धनदेई, राजेश, एवं तमाम दिव्यांगजन आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img