Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सीए स्टूडेंट्स के लिए सेमिनार आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: ICAI मुज़फ्फरनगर ब्रांच ऑफ CICASS (CIRC) द्वारा मुज़फ्फरनगर में CA स्टूडेंट्स के लिए सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि संजय जैन, आयकर अधिकारी, गेस्ट ऑफ हॉनर सुधीर शर्मा, आयकर निरीक्षक, ICAI चेयरमैन सी ए अंकित मित्तल, CICASA चैयरमैन सी ए अंकिता कौशल, गेस्ट स्पीकर सी ए संयोगिता चौधरी व सी ए श्रावागी जैन एवम कुछ अन्य सी ए और सी ए के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

11 24

सेमिनार मुज़फ्फरनगर स्थित ICAI ब्रांच, जानसठ रोड पर हुई। मुख्य एजेंडा सी ए विद्यार्थियों को इनकम टैक्स रिटर्न, टैक्स ऑडिट एवं जीएसटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं में आये सुधार का रहा। सुधीर शर्मा, आयकर निरीक्षक जी ने इस बात से शुरुआत की कि विद्यार्थियों को अपनी प्रैक्टिस के दौरान किन किन बिंदुओं पर फोकस रखना चाहिए।

सीए संयोगिता चौधरी ने आईटीआर व टैक्स ऑडिट से संबंधित बिंदुओं पर अपने विचार रखे। सीए श्रावागी जैन ने जीएसटी से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। समापन मुख्य अतिथि संजय जैन जी, आयकर अधिकारी द्वारा दिये गए वक्तव्य से किया गया। चैयरमैन सीए अंकित मित्तल एवं सीए अंकिता कौशल द्वारा शानदार आयोजन किया गया और अंत में विद्यार्थियों संग होली मिलन समारोह भी मनाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img