जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: नौचंदी थाने से चंद कदम दूरी पर भवानी नगर मे रहने वाले जल निगम के सेवानिवृत इंजीनियर के घर बीती रात बदमाशों ने धावा बोलकर सोना और करीब लाखों रुपए नगदी चोरी कर लिए।
सेवानिवृत इंजीनियर जाकिर रहमान अपनी पत्नी शहाना और बेटे माज के साथ रहते हैं। ज़की उर रहमान दिल्ली में लीवर के ऑपरेशन के लिए अस्पताल मे भर्ती हैं। आज उनका ऑपरेशन होना है।
परिजनों ने बताया कि बीती रात चोर घर में घुसे और दो कमरों में रखी आलमारी को तोड़ दिया। बताया कि चोर 100 तोले सोने के ज़ेवर और करीब 25 लाख रुपए नगद ले गए। चोरों ने घर के दरवाजे को तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया। इंजीनियर के बेटे माज़ ने बताया कि चोर डीवीआर, वाईफाई और राऊटर भी ले गये। चोरों ने लॉकर को तोड़ा और एक एक डिब्बे व बैग खांगले।
नौकरानी ने सूचना दी
सुबह आबिदा ज़ब सफाई के लिए आई तो उसने दरवाजा टूटा हुआ देखा। उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी।
सीसी कैमरे से सम्पर्क टूटा
इंजीनियर के बेटे माज ने बताया कि जिस वक़्त वो अस्पताल में थे तभी घर में लगे आठ सीसी कैमरे से कनेक्शन टूट गया। यह देख कर उनके मन में शंका हुई। यह रात करीब दो बजे कि बात हैं। सुबह ज़ब पड़ोसियों ने जानकारी दी तब चोरी का पता चला।

