Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

तुच्छता का बोध

अमृतवाणी


सिकंदर ने ईरान के राजा दारा को पराजित कर दिया और विश्वविजेता कहलाने लगा। विजय के उपरांत उसने बहुत भव्य जुलूस निकाला। मीलों दूर तक उसके राज्य के निवासी उसके स्वागत में सर झुकाकर उसका अभिवादन करने के लिए खड़े हुए थे। सिकंदर की ओर देखने का साहस मात्र किसी में कहीं था। मार्ग के दूसरी ओर से सिकंदर ने कुछ फकीरों को सामने से आते हुए देखा।

सिकंदर को लगा कि वे फकीर भी रुककर उसका अभिवादन करेंगे। लेकिन किसी भी फकीर ने तो सिकंदर की तरफ देखा तक नहीं। अपनी ऐसी अवमानना से सिकंदर क्रोधित हो गया। उसने अपने सैनिकों से उन फकीरों को पकड़ कर लाने के लिए कहा। सिकंदर ने फकीरों से पूछा, ‘तुम लोग नहीं जानते कि मैं विश्वविजेता सिकंदर हूं? मेरा अपमान करने का दुस्साहस तुमने कैसे किया?’ उन फकीरों में एक वृद्ध महात्मा भी था। वह बोला, ‘किस मिथ्या वैभव पर तुम इतना अभिमान कर रहे हो, सिकंदर? हमारे लिए तो तुम एक साधारण आदमी ही हो।’ यह सुनकर सिकंदर का चेहरा क्रोध से तमतमा उठा। महात्मा ने पुन: कहा, ‘तुम उस तृष्णा के वश में होकर यहां-वहां मारे-मारे फिर रहे हो, जिसे हम वस्त्रों की तरह त्याग चुके हैं।

जो अहंकार तुम्हारे सर पर सवार है, वह हमारे चरणों का गुलाम है। हमारे गुलाम का भी गुलाम होकर तुम हमारी बराबरी की बात कैसे करते हो? हमारे आगे तुम्हारी कैसी प्रभुता?’ सिकंदर का अहंकार मोम की तरह पिघल गया। उस महात्मा के बोल उसे शूल की तरह चुभ गए। उसे अपनी तुच्छता का बोध हो गया। उन फकीरों की प्रभुता के आगे उसका समस्त वैभव फीका था। उसने उन सभी को आदर सहित रिहा कर दिया। अहंकार करना बड़ा पाप है, इससे बचना ही चाहिए।


SAMVAD 11

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img