- गांव में शोक की लहर, सांत्वना देने वालों का लगा तांता
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार सीना निवासी दो लोगों की हत्या के मामले में गजरौला पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सात लोगों को नामजद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हत्या के चलते गांव में दिनभर शोक व्याप्त रहा। पूर्व विधायक भीम सिंह सीना के पारिवारिक मामले के चलते दिन भर लोगों की आवाजाही लगी रही।

गजरौला थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक भीम सिंह सीना के प्रपौत और नौकर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और परिजनों ने सीना निवासी सात लोगों सालेचंद पुत्र शिबू सोनू अश्वनी व नितिन पुत्र सालेचंद, धनपाल पुत्र दुर्जा, हर्ष भाटी पुत्र सुंदर अशोक पुत्र भोपाल को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया। बुधवार को गजरौला पुलिस ने गमगीन माहौल के बीच हत्या में नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गजरौला पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।
गांव में गमगीन माहौल
गजरौला थाना क्षेत्र में सीना निवासी अनिरुद्ध और उसके नौकर रतनपाल की हत्या के मामले में बुधवार को मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीन में गमगीन माहौल रहा। जहां लोग पूर्व विधायक के परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
दो दिन के लिए स्थगित हुआ क्रमिक अनशन
मेरठ: गांधी आश्रम में क्रमिक अनशन का बुधवार को तीसरा दिन था। आंदोलित कर्मचारियों के बीच श्रम विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तथा क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत की। आंदोलित कर्मचारियों का कहना था कि जिस कर्मचारी को बर्खास्त किया गया हैं, उसकी बिना शर्त वापसी होनी चाहिए। इस पर श्रम विभाग के अफसरों ने आश्वासन दिया, जिसके बाद दो दिन के लिए क्रमिक अनशन को स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।
कहा गया कि श्रम विभाग के अधिकारियों की पहल के चलते बर्खास्त किये गए प्रेम चंद को फिर से वापस किया जाएगा।
बता दे कि गांधी आश्रम में जो खींचतान चल रही हैं, उसके चलते हाल ही में प्रेमचंद को बर्खास्त कर दिया गया था। उनकी बर्खास्तगी के बाद से ही कर्मचारियों ने आंदोलन पर बैठने का ऐलान किया था। इसी वजह से हर रोज क्रमिक अनशन पर बैठ रहे हैं। क्रमिक अनशन का आज तीसरा दिन था।
इसी बीच श्रम विभाग के अफसरों का एक दल गांधी आश्रम में आंदोलनकारियों के बीच पहुंचा तथा बातचीत की। दोनों पक्षों को सुना। आंदोलनकारियों ने दो टूक ऐलान कर दिया कि प्रेम चंद की बहाली बिना किसी शर्त के चाहिए। इसमें शर्त नहीं होनी चाहिए, तभी अनशन खत्म होगा। श्रम विभाग के अफसरों ने आश्वस्त किया कि बिना शर्त की बहाली होगी, जिसके बाद ही कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन को दो दिन के लिए स्थगित करने का ऐेलान कर दिया।
कृभकों के पूर्व महाप्रबंधक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
मेरठ: जनपद बागपत के बावली गांव निवासी एवं कृभकों के पूर्व महाप्रबंधक के खिलाफ बुधवार को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें पूर्व महाप्रबंधक एवं वर्तमान में जात-पात (म्हारा गांव म्हारी शान) देहाती फिल्म के निर्माता एवं उनके पुत्र अभय तोमर, पत्नी अनिता तोमर, पुत्रवधू अकांक्षा तोमर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं घरेलू अपराध मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
शिकायकर्ता पीड़िता का कहना है कि उनके पति अभय तोमर पुत्र डा. विनोद तोमर मन माफिक दहेज न मिलने के कारण उसे परेशान करते चले आ रहे हैं। जिसमें पति अभय नशे की लत का आदि हो गया है, जिस कारण वह उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। जिसमें पीड़िता पिछले कुछ महीनों से अपने माता-पिता के साथ शास्त्रीनगर में रह रही है। जबकि पति व अन्य ससुराल वाले कान्हा एन्क्लेव मोदीपुरम में रह रहे हैं। जिसमें पीड़िता ने स्थानीय थाने में भी मुकदमा पंजीकृत कराया है।

