Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

भारतीय किसान यूनियन की बैठक में उठे कई मुद्दे

  • भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिलों में किसानों को गन्ना पर्ची समानुपात के आधार पर दी जाये। किसान विरोधी तीनों कृषि अध्यादेश वापस लिए जाएं।

बिजली विभाग द्वारा किसानों का शोषण बंद किया जाए। किसानों का अवशेष गन्ना मूल्य तुरंत भुगतान कराया जाए। गन्ने का मूल्य ₹450 प्रति कुंटल किया जाए। धान क्रय केंद्रों का सुचारू रूप से चलाया जाए। नजीबाबाद बुंदकी रोड की 2 किलोमीटर की सड़क का जो टुकड़ा खराब हो गया है, तत्काल उसकी मरम्मत कराई जाए।

बैठक में सरदार इकबाल सिंह के भांजे सरदार जरनैल सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह ने की। बैठक में ओम प्रकाश विनोद परमार, नेपाल सिंह नरदेव सिंह मुकीम फुरकान महेंद्र दुष्यंत आदि शामिल रहे।संचालन अवनीश कुमार ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img