- कैंट भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने अपने आवास पर ऊर्जा निगम के अफसरों के साथ की मीटिंग
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण करने के लिए मंगलवार को कैंट भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने अपने आवास पर विद्युत विभाग के अफसरों को बुलाया था। जर्जर विद्युत तार बदलने। नये ट्रांसफार्मर लगाने तथा बिजलीघरों की स्थापना के लिए चर्चा की गई।

भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023 तक चलाये गये विद्युत उपभोगता एवं जन प्रतिनिधि संपर्क अभियान के अन्तर्गत ये मीटिंग की गई थी।

भाजपा विधायक ने बताया कि विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता एवं अधिशासी अभियंतागण इस दौरान मीटिंग में मौजूद रहे। मीटिंग में चर्चा में एक 2.2 लाख केवीए, तीन 1.32 लाख केवीए तथा दस 33/11 हजार केवीए के बिजलीघरों की स्थापना की जाए, ताकि उपभोक्ता को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ो। यही नहीं, ट्रांसफॉर्मर ओवर लोड हैं, जिनकी क्षमता वृद्धि बेहद आवश्यक हैं।

ओवरलोड चल रहे ट्रांसफर्मारों को तत्काल बदला जाए। इसके बाद ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा। जर्जर विद्युत पोल भी बड़ी समस्या हैं। जर्जर खंभों से बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। इनको भी तत्काल बदला जाए। बिजली के तार भी जर्जर हैं और उनको भी बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अधिकारियों से कहा तथा जनता की बिजली बिल से संबंधित समस्याओं को भी बताकर उनको ठीक करवाने के भी निर्देश दिये।
राजेन्द्र अग्रवाल बने एएमयू कोर्ट के सदस्य
मेरठ: मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के न्यायालय के लिए सदस्य चुना गया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के न्यायालय के लिए लोकसभा के छह सदस्यों के चुनाव के संबंध में इस उद्देश्य के लिए निर्धारित अंतिम तिथि और समय तक छह नामांकन प्राप्त हुए थे। नाम वापसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय तक किसी भी अभ्यर्थी ने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली।
इस प्रकार, उम्मीदवारों की संख्या, निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या के बराबर होने के कारण मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कानून के प्रावधानों के अधीन, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के न्यायालय के सदस्यों के रूप में सेवा करने के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया है।

