Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

शाहजहांपुर: बाइकों की टक्कर में चार की मौत, एक की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शाहजहांपुर में दो बाइकों की टक्कर में पीलीभीत के गांव बलरामपुर निवासी भगवानशरण, अजय और बंडा के गांव कंधरपुर निवासी राजीव कुमार और उनके रिश्ते के भतीजे भीमशंकर की मौत हो गई। शुक्रवार को पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव बलरामपुर निवासी भगवानशरण (25) अपने गांव के ही साथी अजय (22) और जदुवीर (24) को साथ लेकर बाइक से अपनी ससुराल थाना सिंधौली के गांव सकुलिया में होली खेलने जा रहे थे।

उधर, बंडा से राजीव कुमार (25) अपने रिश्ते के भतीजे भीमशंकर के साथ बाइक से अपने घर गांव कंधरपुर जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव हसनापुर के पास दोनों बाइकें आमने सामने टकरा जाने से पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बंडा सीएचसी लेकर आई। डॉक्टर ने भगवान शरण, अजय, राजीव और भीमशंकर को मृत घोषित कर दिया। जदुवीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img