Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

शाहपुर पुलिस को मिली सफलता, नशे का कारोबारी हुआ गिरफ्तार

  • भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हुआ बरामद

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: शाहपुर थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नशे का कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा व उनकी टीम द्वारा अपराधियों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है, जिसके चलते वह लगातार अपराधियों पर भारी पड़ रहे हैं।

शनिवार को शाहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ग्राम हरसौली निवासी द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनय शर्मा द्वारा हरसौली चैकी प्रभारी मोहित तेवतिया के साथ एक टीम गठित कर कार्रवाई की।

गठित टीम द्वारा हरसौली के हरसौली-खतौला रोड पर छापा मारकर वहां से रहीस उर्फ रहीसू पुत्र याकूब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरेापी के कब्जे से 1100 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img