Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

जानिए, शाहरुख़ नकली फ़ूड सप्लीमेंट से युवा पीढ़ी को कैसे कर रहा था बर्बाद!, देखें वीडियो

  • पुलिस ने छापा मारकर नकली स्टेरॉयड व फूड सप्लीमेंट किए बरामद, तहखाने से मिली भारी नगदी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए कंकरखेड़ा में नकली शक्तिवर्धक गोली और इंजेक्शन बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा निवासी शाहरुख अपने घर में ही नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट बना रहा था। इस सूचना पर मेरठ से सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंच गई और छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस को मौके से काफी संख्या में नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट बरामद हुए हैं। तहखाने से काफी संख्या में नोटों की गड्डियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है।

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से होलोग्राम, स्टीकर और स्ट्रेरॉइड बरामद किया है। इसके पास से पांच सौ के नोटों की गड्डियां बरामद की है। अभी पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img