Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बिना किसी भेदभाव के काम कराया: शैलेन्द्र चौधरी

  • जिला पंचायत सदस्य के लिए मोनिका चौधरी को चुनाव लड़ाने का संकल्प दोहराया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक बार फिर मोनिका चौधरी को चुनाव के लिए मैदान में उतारने का संकल्प लेकर ग्राम कनकपुर में पहुंचे मोनिका चौधरी के पति शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने आयोजित बैठक में ग्रामीणों से कहा कि मोनिका चौधरी ने जिला पंचायत सदस्य रहते हुए बिना किसी भेदभाव के काम कराया है, इसलिए सब उन्हें एक बार फिर अपना समर्थन दें ताकि अधूरे कार्य पूरे कराएं जा सके।

ग्राम कनकपुर में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य रही मोनिका चौधरी एड. के द्वारा क्षेत्र में कराए गये विकास कार्यो की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने उन्हें फिर से जिला पंचायत में भेजने का संकल्प लिया। तेजपाल सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीणो ने कहा कि मोनिका चौधरी एड. व शैलेन्द्र चौधरी ने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के रिकार्ड तोड़ कार्य कराएं।

शैलेन्द्र चौधरी एड. ने क्षेत्र में कराए गये विकास कार्यो की चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया ,वहीं स्कूलों में पानी एंव शौचालयों की व्यवस्था कराई गई। स्कूलों में स्वेटर एवं जूता वितरण का कार्य कराते हुए स्कूलों में इंग्लिश मीडियम के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई भी कराई और सभी सरकारी स्कूल को मॉडल के रूप में स्थापित कराने में सहयोग दिया।

कनकपुर में यात्री प्रतीक्षालय व पांच नल लगवा कर उन्होने ग्रामीणो का दिल जीत लिया। बैठक में ग्रामीणो ने मोनिका चौधरी को समर्थन देते हुए चुनाव लड़ाने का संकल्प लिया। डा. देवेंद्र चौहान के संचालन में आयोजित बैठक में सुमेर सिंह, तेजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शेर सिंह, पप्पू सिंह, हरेंद्र सिंह एड., राजेंद्र सिंह, अनिल चौहान, संजय चौहान, मेघराज सिंह, इंजी ऋषि पाल सिंह, मुख्तार, ताहिर, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img