Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Shamli News: जंगल में गौवंशों के अवशेष मिलने से सनसनी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल के जंगल में गौवंशों के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई, ईख के खेत में अलग अलग स्थानों से करीब 10 गौवंशों के अवशेष मिल चुके हैं। कांवड यात्रा के दौरान गौवंश अवशेष मिलने से पुलिस अधिकारियो में हडकंप मचा। वहीं ग्रामीणों में रोष है, पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम समेत तमाम पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर हैं।

​मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह को ग्रामीण गांव झाल में अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। तब वहां ईख के खेत में गौवंश की खाल मिलने से गांव में चर्चा हो गई। देखते ही देखते ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो वहां अलग-अलग स्थानों पर गौवंश अवशेष मिलने शुरू हो गए।

करीब 10 गौवंशों के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। उधर पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद एसपी रामसेवक गौतम समेत तमाम पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जंगल में गौवंश अवशेषों को तलाश किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img