- कोलकाता में हुई प्रतियोगिता में दो गोल्ड समेत चार पदक जीते
जनवाणी संवाददाता |
शामली: राष्ट्रीय जूनियर कैडेट्स नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामली जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर शामली का नाम रोशन किया है।
शामली डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच सुशील कुमार ने बताया कि कोलकाता में 19 से 23 जुलाई तक राष्ट्रीय जूनियर कैडेट्स नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उप्र. की टीम में शामली जिले के कई खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया।
जिमें क्रिश सैनी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, राम कौशिक ने 37 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, वंश राणा ने 51 किलोग्रम भार वर्ग में सिल्वर और वैभव वर्मा ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर शामली जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। कोच सुशील कौशिक व उस्मान अली ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व उस्मान व सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व अभिभावकों ने हर्ष के साथ सभी कोच व खिलाड़ियों का स्वागत किया।

