- पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का पश्चिम बंगाल के लिए चयन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: 22वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल चैम्पियनशिप में शामली के निशानेबाजों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों का आल इंडिया चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है जो पश्चिम बंगाल में 17 से 24 सितंबर तक होगी।
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 22वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन एक से चार सितंबर तक किया गया। प्रतियोगिता के एयर राइफल पीप साइट एनआर व्यक्तिगत जूनियर वर्ग में शोएब मलिक ने रजत पदक जीत जिले का नाम रोशन किया। टीम इवेंट एयर पिस्टल सब जूनियर एनआर स्पर्धा में अभय तोमर, सक्षम शर्मा, अर्णव सिंह ने रजत पदक जीत जिले का नाम रोशन किया।
टीम इवेंट एयर रायफल पीप साइट एनआर स्पर्धा में निखिल कुमार, शोएब मलिक, साकिब अली ने रजत पदक जीत क्लब का नाम रोशन किया। स्टेट चैंपियन शिप में एक हजार के करीब निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। स्टेट चैंपियनशिप में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के दर्जनों निशानेबाजों का पश्चिम बंगाल में होने वाली 17 से 24 सितंबर आल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सलेक्शन हुआ है।
सलेक्शन हुए खिलाड़ियों में शुभ पंवार, तुषार चौहान, शगुन चौहान, लाभ पंवार, विवेक कुमार गौर, अभिमन्यु सिंह, अर्णव सिंह, शोएब मलिक, अक्ष चौहान, राहुल कुमार, शाहिद चौधरी, देवराज, अवनीश कुमार, साकिब चौधरी का आल इंडिया के लिए सलेक्शन हुआ।
सभी मेडल विजेताओं का क्लब में समाज सेवक सुधीर तोमर द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, क्लब कोच नदीम मंसूरी, सुनील, विजय कुमार, रजत शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

