जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: एंटीलिया मामले और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर बम ने महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इसके बाद से महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग होने लगी है और जगह-जगह भाजपा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं अजीत पवार और जयंत पाटिल को दिल्ली बुलाया है।
अनिल देशमुख को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए: राज ठाकरे
Anil Deshmukh should resign immediately. The main issue is that of an explosive-laden vehicle being found near the residence of an industrialist. I request the Central Government to intervene. The State government cannot investigate this matter: MNS chief Raj Thackeray pic.twitter.com/gNN0Segeqt
— ANI (@ANI) March 21, 2021
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि अनिल देशमुख को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मामले में मुख्य मुद्दा उद्योगपति के घर के बाहर मिली जिलेटिन युक्त संदिग्ध कार है। उन्होंने आगे कहा कि मैं केंद्र सरकार से इसमें हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे की जांच ठीक से नहीं कर रही है।
निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और नरेश धारे गिरफ्तार: एटीएस
Two persons detained in connection with Mansukh Hiren death case have now been arrested: Maharashtra ATS
— ANI (@ANI) March 21, 2021
मनसुख हिरेन मौत मामले में मुंबई पुलिस से निलंबित सिपाही विनायक शिंदे और नरेश धारे को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि मनसुख हिरेन की स्कॉर्पियो की मुकेश अंबानी के घर के बाहर पार्क की गई थी, जिसमें से 20 जिलेटिन की छड़ें मिली थीं।
शरद पवार सही फैसला लेंगे: संजय राउत
पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर पर संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में परमबीर सिंह ने जो आरोप लगाए हैं वो बेहद गंभीर हैं। इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि सबके कदम जमीन पर होने चाहिए। इस मामले में शरद पवार सही फैसला लेंगे।
मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
Mumbai: Bharatiya Janata Party holdd protest against Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh, demand his resignation pic.twitter.com/obIM0LlFrL
— ANI (@ANI) March 21, 2021
महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान को लेकर मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता: जयंत पाटिल
The letter (Param Bir Singh's letter to CM) is a reaction after Maharashtra Chief Minister and Home Minister decided to take a tough stand. There is no question of replacing Maharashtra Home Minister: Maharashtra Minister and State NCP President Jayant Patil pic.twitter.com/L9omKMlQkS
— ANI (@ANI) March 21, 2021
महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष और मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता है। जयंत पाटिल ने कहा कि सीएम को लिखा पत्र मात्र एक प्रतिक्रिया है क्योंकि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने कड़ा रुख अपनाने का फैसला लिया था। उन्होंने आगे कहा कि अनिल देशमुख को पद से हटाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।
मनसुख हिरेन मामले में दो लोग गिरफ्तार: महाराष्ट्र एटीएस
Suspended Mumbai Police constable Vinayak Shinde and Naresh Dhare, a bookie arrested, in connection with Mansukh Hiren death case: Maharashtra ATS
— ANI (@ANI) March 21, 2021
एंटीलिया मामले से संबंधित स्कॉर्पियो कार के मालिक व्यापारी मनसुख हिरेन की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र एटीएस ने इस बात की जानकारी दी।
अनिल देशमुख के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती
Nagpur: Police deployment outside the residence of Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh pic.twitter.com/tzZEdhw1IR
— ANI (@ANI) March 21, 2021
महाराष्ट्र के नागपुर में गृह मंत्री अनिल देशमुख के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि परमबीर सिंह के लेटर के बाद से अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर मांग तेज हो गई है और जगह-जगह पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
सीएम को मिले पत्र पर परमबीर सिंह के हस्ताक्षर नहीं: सीएमओ
The letter to Maharashtra CM was sent from my email ID, says Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh
— ANI (@ANI) March 21, 2021
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि परमबीर सिंह की ओर से पत्र शाम को 4.37 पर किसी दूसरी ई-मेल आईडी से भेजा गया। बयान में बताया कि परमबीर सिंह ने अपनी आधिकारिक ई-मेल आईडी से पत्र नहीं भेजा और उस पर उनके हस्ताक्षर भी नहीं हैं। नई ई-मेल आईडी की जांच की जा रही है। इसी संबंध में गृह मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि इसके जवाब में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को मैंने अपनी आधिकारिक ई-मेल आईडी से ही लेटर भेजा है।

