Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

नये साल पर लगा झटका, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: साल 2023 में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि हो गई है। इस वृद्धि के बाद से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,971 रुपये में बेचे जाएंगे। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है।

एक जनवरी को हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये हो गई है। आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में 1870 रुपये, मुंबई में 1721 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये में मिलेगा।

चार महानगरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट चेक करें

  • दिल्ली- 1053 रुपये
  • मुंबई- 1052.5 रुपये
  • कोलकाता- 1079 रुपये
  • चेन्नई- 1068.50 रुपये

ओएमसी ने पिछली बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसे संचयी रूप से बढ़ाकर 153.5 रुपये कर दिया गया था। कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई है। ओएमसी ने पहली बार मार्च 2022 में 50 रुपये की बढ़ोतरी की, फिर मई महीने में फिर से 50 रुपये और 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की। आखिरकार उसने पिछले साल जुलाई में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img