Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

चचेरे भाई को गोली मारने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज

  • पुलिस ने नामजद आरोपी शुभम की गिरफ्तारी को दी दबिश
  • एसपी ने देर रात्रि पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: संपत्ति विवाद में अपने सगे चचेरे भाई पर दनादन फायर कर उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम सर्राफ को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी शुभम की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। वहीं एसपी सिटी डा. धर्मवीर सिंह ने देर रात्रि नजीबाबाद पहुंच कर पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घायल हर्षित के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

रविवार को देर रात्रि एसपी ने पीड़ित परिवार धनंजय के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसपी के आदेश पर आरोपी शुभम सर्राफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में घायल युवक हर्षित सर्राफ की माता नीना वर्मा पत्नी धनंजय सर्राफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रिपोर्ट में नीना वर्मा ने कहा है कि अरूण कुमार सर्राफ उसके सगे जेठ है। संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है इसी बिनाह पर अरूण सर्राफ उर्फ पीकू व उनका पुत्र शुभम सर्राफ उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रात्रि 8बजकर 45 निमट पर वे अपने पति धनंजय व पुत्र हर्षित के साथ खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे तभी चतुर्वेदी मंदिर के पास पहले से घात लगा कर शुभम ने जान से मारने की नीयत से उसके पुत्र हर्षित पर दनादन फायर कर दिए। जिसमें हर्षित के गोली लगी।

स्ट्रीट लाइट में उन्होंने शुभम को फायर करते देखा और शुभम को पकड़ने को दौड़े तो वह उनको भी जान से मारने की धमकी देता हुआ चौक बाजार की तरफ भाग गया। घायल हर्षित को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामले में धारा 307 व 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि नामजद शुभम की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगी है। आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देर रात्रि एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की सीओ प्रवीण कुमार सिंह व कोतवाल से जानकारी ली और मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी शुभम की गिरफ्तारी के निर्देश दिए वहीं एसपी ने पीड़ित परिवार से भी घटना की जानकारी ली।

बता दें कि नगर के सर्राफ धनंजय के युवा पुत्र हर्षित सर्राफ को उसके सगे तेहरे भाई शुभम ने घर से थोड़ी दूर रविवार की रात्रि को सड़क पर गोली मार दी थी। गोली गर्दन में लगने से युवक हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल हर्षित को नगर के निजी अस्पताल में भेजा गया जहां से घायल को मेरठ रैफर कर दिया। आरोपी शुभम मौहल्ले के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हर्षित पर फायर करते हुए कैद हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...
spot_imgspot_img