जनवाणी संवाददाता |
नगीना: बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वरनाथ, कोलकाता जम्मूतवी डबल रेलवे लाइन पर पड़ने वाले नगीना रेलवे स्टेशन से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर के कर्ता धर्ता लाला हरि गोपाल अग्रवाल बताते हैं कि यह मंदिर करीब 500 वर्ष से भी अधिक पुराना है। मंदिर में स्वयंभू उत्पन्न शिवलिंग स्थापित हैं।
मान्यता है कि लगभग एक शतक पूर्व शिवालय की जगह पर शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था इसीलिए इसे स्वयंभू शिवलिंग कहा जाता है। जानकार लोगों की माने तो यह जनपद बिजनौर व मंडल का सबसे पहला एक मात्र शिवालय है।
जहां पर वर्षो से ही जनपद व दूरदराज के श्रद्धालु जलाभिषेक करते चले आ रहे है, कांवड़ के मामले में यह मंदिर लखपतिया मंदिर कहा जाता है क्योंकि यहां पर प्रतिवर्ष लाखों कांवड़े चढती रही है।

