Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Zubeen Garg: सिंगापुर पुलिस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ज़ुबीन गर्ग की मौत में कोई साजिश नहीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत के मशहूर गायक और संगीतकार ज़ुबीन गर्ग के निधन को एक महीना बीत चुका है, लेकिन उनके प्रशंसकों और परिवार के मन में अब भी कई सवाल बाकी हैं आखिर उस दिन सिंगापुर में हुआ क्या था?

अब इस मामले में पहली बार सिंगापुर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध परिस्थिति का कोई सबूत नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा कि जांच फिलहाल जारी है और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि असम सरकार ने एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है, जो जल्द ही सिंगापुर जाकर वहां की पुलिस से बातचीत कर जांच की प्रगति को समझेगी।

सिंगापुर पुलिस ने कहा अफवाहें भ्रामक, जांच अभी जारी

सिंगापुर पुलिस बल ने ज़ुबीन गर्ग के प्रकरण को लेकर जारी अफवाहों को पूरी तरह भ्रामक करार दिया है। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि प्रारम्भिक जांच में किसी तरह की गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला, लेकिन पूरी जांच अभी भी जारी है और किसी नतीजे पर पहुँचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि की जाएगी।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को साझा न किया जाए और सोशल मीडिया पर फैल रही अटकलों पर भरोसा न किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि मामले से संबंधित निष्कर्ष कोरोनर को सौंपे जाएँगे और इस पूरी प्रक्रियात्मक काम में लगभग तीन महीने का समय लग सकता है।

ज़ुबीन गर्ग की मौत कैसे हुई थी?

52 वर्षीय ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। कार्यक्रम से एक दिन पहले, 19 सितंबर को वे सेंट जॉन्स द्वीप के पास नौका यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान तैराकी करते समय वे डूब गए। उन्हें तुरंत सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार, उनकी मौत का कारण डूबना बताया गया है। यह रिपोर्ट 20 सितंबर को भारतीय उच्चायोग को सौंपी गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img