Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

बिजनौर से अरेस्ट हुआ छह करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले का एक आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: उत्तराखंड में फर्जी कालेज और फर्जी छात्र दर्शाकर करीब छह करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति घोटाला करने का मामला सामने आया था।

इस घोटाले में उत्तर प्रदेश के मेरठ सेक्टर की आर्थिक अपराध शाखा ने एक आरोपी को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार किया है।

आर्थिक अपराध की शाखा के एसपी रामसुरेश यादव ने बताया कि आरोपी का नाम भीम सिंह है। वो बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सनपता का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी बिजनौर के ग्राम ककराला बस अड्डे के पास से हुई है।

जेल में है मुख्य आरोपी अंकित राजपूत

एसपी रामसुरेश यादव के मुताबिक इस घोटाले के मुख्य आरोपी ततारपुर निवासी अंकित राजपूत को 20 फरवरी 2020 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। भीम सिंह मुख्य आरोपी अंकित राजपूत का सहयोगी है।

2013 में पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुए थे आरोपी

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अंकित राजपूत और भीम सिंह को साल 2013 में बिजनौर पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था।

उस वक्त उनके पास से सौ से अधिक बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सरकारी मुहरें बरामद हुईं थीं। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही छात्रवृत्ति घोटाला उजागर हुआ था। इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

वर्ष 2014 में दर्ज कराया था मुकदमा

जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर साल 2014 में यूपी के बिजनौर की कोतवाली शहर में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय गोस्वामी ने 6 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में इसकी जांच साल 2015 में आर्थिक अपराध शाखा मेरठ सेक्टर को सौंपी गई थी।

गांव-गांव जाकर इकट्ठा किए थे छात्रों के शैक्षिक दस्तावेज

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने गांव-गांव जा कर छात्रों से उनके शैक्षिक दस्तावेज इकट्ठा कर लिए। इसके बाद इन छात्रों को उत्तराखंड के देहरादून, उधमसिंह नगर और काशीपुर के सात कलेजों में अध्ययनरत दिखा कर 6 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति हड़प ली।

बोर्ड लगाकर 37 फर्जी छात्रों का प्रवेश दिखाया था

दून करनपुर इलाके में इंडियन इंस्टीट्यूट अफ कंप्यूटर सांइस का बोर्ड लगाकर 37 छात्रों का प्रवेश भी दिखाया गया था। इसके बाद शासन से सत्र 2010-11 के लिए आई छात्रवृत्ति का कूटरचित कागज तैयार कर बैंक में खाते खुलवा कर पैसों को हड़प लिया गया था।

समाज कल्याण विभाग के कई अफसरों की है भूमिका !

इस मामले में बिजनौर के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी पजनेश कुमार, प्रधान लिपिक रामेश्वर दयाल, सुपरवाइजर मलिक महमूद खान और योगेश कुमार की भूमिका सामने आई है। इनके खिलाफ भी मुकदमा चलाने के लिए शासन से अनुमति मांगी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img