Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के छह झुलसे

  • देर हो जाती तो जिंदा जल जाते लोग, झुलसी पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा, देखते ही देखते झुलस गए मासूम भी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मलियाना थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ले में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोग बुरी तरह से झुलस गए। पड़ोसियों को पहुंचने में देर हो जाती तो पूरा परिवार मकान में लगी आग में जलकर भस्म हो जाता। पड़ोसियों ने उन्हें झुलसी हालत में बाहर निकाला। मौके पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। झुलसे दंपति व चार मासूम बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां पर दंपति की हालत खतरे में बताई गई। पुलिस का कहना है कि दंपति 50 से 60 प्रतिशत तक झुलस गई है।

यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात नौ बजे के आसपास का है। शेखपुरा में सहदेव परिवार के साथ रहता है। सोमवार देर शाम नौ बजे करीब गैस के सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से निकली आग ने सबसे पहले सहदेव को चपेट में ले लिया। पति को बचाने के लिए ज्योति भी आग की चपेट में आ गई। वह भी आग से झुलसने लगी और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग मकान में रखे सामानों में फैल गई।

मकान के अंदर मौजूद चार छोटे बच्चे शिवा (13), शिवम (12), पवन (6), खुशी (8) आग में फंस गए। वह भी आग लगने से झुलसे लगे। मकान के अंदर आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों ने जान पर खेलकर बच्चों व दंपति को किसी तरह से आग से निकाला। टीपी नगर थाने के इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि घरेलू गैस का रिसाव हुआ था। दंपति 50 से 60 प्रतिशत तक गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। सभी को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती करा दिया है।

गैस सिलेंडर की पिन कर रहा था साफ

पुलिस का कहना है कि छानबीन में पता चला कि सहदेव पैन से गैस सिलेंडर की पिन साफ कर रहा था। जिससे गैस का रिसाव हुआ। जिससे मकान में आग लगी। आग लगने का कारण गैस की रिफलिंग भी हो सकती है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

फैक्ट्री में हाइड्रोजन पैरा आक्साइड गैस का टैंकर लीक

मेरठ: इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी में सोमवार देर रात सड़क किनारे हाइड्रोजन पैरा आॅक्साइड गैस से भरा टैंकर लीक हो गया। सूचना पर थाना इंचौली पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से गैस पर काबू पाया। यह टैंकर इंचौली थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री में आया था। वहीं, फैक्ट्री के अंदर ही टैंकर लीक हो गया था। फैक्ट्री के मालिक ने इस टैंकर को ट्रक ड्राइवर गुरविंदर सिंह से कहा कि इससे कहीं बाहर सड़क किनारे ले जाकर खड़ा कर दो। जिस पर चालक ने इंचौली पेट्रोल पंप के पास ले जाकर खड़ा कर दिया। फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।

टेंट हाउस में आग से हजारों का नुकसान

मेरठ: देहलीगेट थाना के डीएम चौराहा के समीप एक टेंट हाउस में अचानक लगी आग से हजारों का नुकसान हो गया। रेलवे रोड डीएम के समीप नारंग टेंट हाउस है। अक्षय नारंग इसके मालिक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को अचानक टेंट हाउस के दूसरी मंजिल में रखे गद्दों में आग लग गयी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। काफी गद्दे जल भी गए। आग की वजह से करीब 20 लाख का नुकसान हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img