Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस अध्यक्ष खाबरी समेत छह प्रांतीय अध्यक्ष लेंगे कार्यभार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्षों के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर शुक्रवार को दिन भर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियां चलती रहीं। खाबरी के लखनऊ की सीमा में प्रवेश करने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

खाबरी और उनकी टीम में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) व योगेश दीक्षित आठ अक्तूबर को पदभार ग्रहण करेंगे।

सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत अन्य कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी भी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश मुख्यालय पहुंचने का अनुरोध किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img