Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कट्टी के लिए ले जाए जा रहे 60 पशु कराये मुक्त, तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली पुलिस ने चेंकिग के दौरान गुरूवार की रात राष्ट्र वंदना चौक से एक केंटर में क्रूरता पूर्वक भरकर कट्टी के लिए ले जाए जा रहे 60 पशु मुक्त कराये हैं। पुलिस के अनुसार 12 पशओं की मौत केंटर में ही हो चुकी थी जबकि दस पशु बीमार मिले। पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार अपराधों की रोकथाम के लिए जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान गुरूवार की रात पुलिस राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय वहां पर बड़ौत की तरफ से एक केंटर आया। पुलिस ने केंटर को रोक लिया। जांच करने पर केंटर में पशु भरे मिले। केंटर में 60 पशु क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि 12 पशुओं ने सांस घुटने से केंटर में दम तोड़ दिया था जबकि दस पशु बीमार पाये गए।

पुलिस पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पशु तस्कर ने अपना नाम मुरस्लीन बताया। वह जनपद सहारनपुर के गांव नूनाखेड़ी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार यह पशु कट्टी के लिए ले जाये जा रहे थे। पुलिस ने केंटर को अपने कब्जे में ले लिया है और पशु तस्कर का पशु क्रूरता अधिनियम में चालान कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img