Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सोते हुए जाग्रत

Amritvani 22

लगभग 200 वर्ष पूर्व जापान में एक ऐसा योगी रहता था नित कहता था जागो! नींद को त्यागो, जागो! वहां के सम्राट ने उस योगी की ख्याति सुनी और उसे राजमहल बुलाया, कहा कि हमारे राजकुमार आपके प्रशिक्षण में जीवन की कुछ बातें सीखे तो आप उसे यहीं रहकर सिखाओ। योगी कहता है कि यदि राजकुमार को कुछ सीखना होगा तो उसे मेरे पास आना होगा। मैं उसके पास नहीं आऊंगा। मैं उसे अपने ढंग से सिखाऊंगा। जो मैं कहूंगा उसे करना होगा और बीच में छोड़ कर नहीं आ सकता। राजा मान जाता है राजकुमार योगी के आश्रम में पहुंचता है। योगी उसे कहता है जो मैं तुमसे कहूंगा वो तुम्हें करना होगा और उसे कहा तुम्हें अपने आप को बचाना है मैं लकड़ी की नकली तलवार से तुम पर वार करुंगा और मैं कभी भी वार कर सकता हूं। ये सुनकर राजकुमार घबरा जाता है। अगले एक हफ्ते तक वो राजकुमार इतनी मार खाता है वो लकड़ी की तलवार बार-बार चलती है वो कोई काम कर रहा होता है पीछे से योगी आता है और जोर से उसे मारता है। हड्डी-पसलियां दुखने लगती हैं। धीरे धीरे वो जागृत रहने लगता है कुछ भी करते उसे ख्याल है कि कभी भी वार हो सकता है। एक ढाल वो रख लेता है अपने पास। धीरे धीरे तीन मास हो जाते हैं अब एक भी वार उसे नहीं लगता है क्योंकि अब हमेशा जगा हुआ है। गुरु आते हैं कि तुम्हारा पहला पाठ पूरा हुआ, अब दूसरा पाठ है कि अब मैं तब आक्रमण करूंगा जब तुम नींद में होंगे। राजकुमार कहता है सोये हुए मुझे कैसे पता चलेगा कि आप आ रहे हो। योगी कहता है तुम्हें पता करना होगा। वो जैसे सोने जाता है आक्रमण होता है एक हफ्ते तक बहुत बुरी हालत होती है परन्तु धीरे-धीरे वो सोते हुए भी जाग्रत है।

janwani address 5

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img