Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

महिला के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपए

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: चार धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के लिए कोतवाली ऋषिकेश पुलिस काफी मददगार साबित हो रही है। यात्रा पर आई एक महिला के सामान के साथ एक लाख रुपए खो गए। पुलिस की टीम में तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला का बैग ढूंढ निकाला और उसे सौंप दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवाली ऋषिकेश में विमला देवी निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के द्वारा सूचना दी गई कि उनका 12 व्यक्तियों का ग्रुप चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचा है। ऋषिकेश बस अड्डे के पास उनका बैग, जिसके अंदर एक लाख रुपए नगद एवं अन्य सामान रखा था, कहीं गुम हो गया है|

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश से चीता मोबाइल में नियुक्त कर्मचारी हेड कांस्टेबल राकेश पंवार व कांस्टेबल मिथिलेश सकलानी मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा उपरोक्त महिला यात्री के बैग की तलाश करते हुए बैग को ढूंढ कर उसके अंदर रखें सामान एवं एक लाख रुपए नकद सकुशल महिला यात्री के सुपुर्द किए गए।

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपना सामान एवं एक लाख रुपए वापस पाकर महिला यात्री एवं उसके साथ आए अन्य यात्री भाव विभोर हो गए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img